फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: भारत-चीन सीमा पर -25 डिग्री पहुंचा तापमान, बर्फ पिघलाकर की जा रही पानी की आपूर्ति 

Thu, 17 Dec 2020 10:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • नाभिढांग से लिपुपास तक 10 से 20 सेमी तक बर्फ जमी 
विज्ञापन
भारत चीन सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके बावजूद भारतीय सुरक्षा बलों के जवान भारत-चीन सीमा की सुरक्षा में डटे हुए हैं। पानी जम जाने से बर्फ पिघलाकर आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, नाभिढांग से लिपुपास तक 10 से 20 सेमी तक बर्फ जमी हुई है। इधर, चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्सों में बृहस्पतिवार को धूप रही। इससे ठंड का अहसास कम रहा। बागेश्वर में रात में पाला गिरने से सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

महिला जवानों को बटालियन मुख्यालय भेजा
चीन के साथ हुई तनातनी के बाद इस बार भारतीय सुरक्षा बलों के जवान अग्रिम चौकियों में ही डटे हैं। सूत्रों के अनुसार उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान में बेहद गिरावट के बाद महिला जवानों को बटालियन मुख्यालय में तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

भारत-चीन सीमा पर न्यूनतम तापमान

गर्ब्यांग : माइनस 4
गुंजी :  माइनस 10
कालापानी :  माइनस 12
नाभिढांग : माइनस 15
कुटी : माइनस 15
लिपुपास: -25

सर्दी में काढ़े का सेवन और मालिश लाभकारी
सर्दी में कुछ बातों का ध्यान रखें तो मुश्किल में पड़ने से बच सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार घर में कोयला और लकड़ी जलाने से बचना चाहिए। वरिष्ठ श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंघल कहते हैं कि गर्माहट के लिए हीटर जलाना तुलनात्मक तौर पर ठीक है। कोयला और लकड़ी जलाने से सीओपीडी वाले रोगियों को दिक्कत हो सकती है।

हृदय रोग संबंधी समस्या है तो सुबह बाहर टहलने से बचना चाहिए या समय में बदलाव करना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. विनय खुल्लर कहते हैं कि काढ़ा (अदरक, काली मिर्च, गिलोय, हल्दी) आदि का सेवन करें, तो यह काफी फायदेमंद रहेगा। शरद ऋतु में मालिश भी फायदेमंद होती है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव

- काढ़े का सेवन करे
-  बाहर निकल रहे हैं तो मल्टी लेयर कपड़े पहनें
- गुनगुने पानी का सेवन करें
- गर्म खाना ही खाना चाहिए
- शरीर में सरसों के तेल की मालिश करें और धूप में बैठें
- तलुवे पर सरसों का तेल लगाएं, इससे नींद भी अच्छी आती है
- दमा आदि के मरीज घर पर ही रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें