उत्तराखंड के छह जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। विभाग के अनुसार हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने प्रदेश में मानसून के पिछड़ने की संभावना भी जताई है। सोमवार को राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सुबह करीब दस बजे से अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो लगभग दो घंटे तक चलती रही।
इस दौरान जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। इसके कारण शहर में काफी देर तक जाम भी लगा रहा। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।