अपने आंखों के तारे पोते को मायूस देखकर दादा से रहा नहीं गया। दादा भी पोते की मदद नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी। विनती की यह विश पूरी कर दो। जानिए, क्या है मामला...
उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र के उम्मीद के अनुरूप अंक नहीं आने की मायूसी को देखते हुए उसके दादा ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को चिट्ठी लिखकर परीक्षा कापी दोबारा जांचने की मांग की। साथ ही भविष्य में मूल्यांकन की त्रुटियां दूर करने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।