फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के छह जिलों में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन पहुंचेगा मानसून

Tue, 20 Jun 2017 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के छह जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना के बाद मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। विभाग के अनुसार हरिद्वार, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, विभाग ने प्रदेश में मानसून के पिछड़ने की संभावना भी जताई है। सोमवार को राजधानी दून समेत आस-पास के क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। सुबह करीब दस बजे से अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो लगभग दो घंटे तक चलती रही।  

इस दौरान जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। इसके कारण शहर में काफी देर तक जाम भी लगा रहा। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

इस द‌िन के बाद दोबारा शुरु होगी बार‌‌िश

शहर में अधिकतम छह सेमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में कमी दर्ज की गई। दूसरी ओर मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे प्रदेश में बारिश होगी। इसके बाद अगले कुछ दिन लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। 26 जून के बाद दोबारा बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक प्री मानसून सीजन में औसत से तीन फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। सोमवार को मानसून चार दिन की देरी के बाद बिहार तक पहुंच पाया है। ऐसे में 21 जून तक उत्तराखंड में मानसून पहुंचने की संभावना कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें