फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बदला मौसम: हुई झमाझम बारिश, पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड, मैदानों में भी पड़ेगा असर

Tue, 06 Oct 2026 08:13 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आज प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। दून में झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। देहरादून में देर शाम मौसम ने करवट बदली और बारिश हुई। अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तेज दौर के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को इस बार अक्तूबर में ही गुलाबी ठंड के बजाय कड़ाके की ठंड का अहसास हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्तूबर तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में तेज बारिश हुई। देहरादून में भी बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री के साथ सामान्य रहा। बारिश की बात करें तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सहस्रधारा में सबसे अधिक 47.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

UK Big News: ट्रिपल मर्डर, दिनेश आर्य ने भरा नामांकन, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, अनुराग डोभाल अरेस्ट

Trending Videos
विज्ञापन

पहाड़ों में तेज बारिश, मैदानों में भी बढ़ेगी ठिठुरन

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का तेज दौर रहने पर ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात अक्तूबर को देहरादून समेत अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें