एक बार फिर शुक्रवार को दोपहर बाद राजधानी देहरादून के मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छा गए। जिसके बाद रुक-रुक कर बरसात हुई। जिससे मौसम में ठंडक का अहसास किया गया।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छह जून तक हल्की बूंदा-बांदी जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। वहीं, राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को जारी मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार छह जून तक राज्य के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बेहद हल्के बादल और बूंदा-बांदी की संभावना है। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की फुहार पड़ने की संभावना है।