फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के बूते बिहार में मिली जीत : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, डबल इंजन और धामी के करिश्मं से देवभूमि में भी खिलेगा कमल
विज्ञापन


- बिहार की जीत, डबल इंजन सरकार की विकास नीतियों पर मुहर

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बिहार में एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह करिश्मा पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन कि सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश के विकास कार्यों पर मुहर है। विकास के नाम पर दर्ज इस जीत के फार्मूले को भाजपा उत्तराखंड में भी दोहराएगी।
विज्ञापन

भट्ट ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज के वारिसों को एक बार फिर से नकारा है। विकास एवं जनकल्याण की नीतियों को आशीर्वाद दिया है। वहां महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, कामगार, बुजुर्ग सभी वर्गों ने डबल इंजन सरकार के कार्यों पर वोट किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और इससे पहले कई राज्यों की प्रचंड जीत से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश में भी जनता का मूड बताता है कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा रिकॉर्ड सीटों के साथ जीतने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें