फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन के चक्कर में पीने का पानी हुआ मुहाल

Mon, 01 Feb 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइन के काम के चलते पूरा शहर परेशान है। जहां-तहां बेहद अव्यवस्थित तरीके से खुदाई की जा रही है। सीवर लाइन के चक्कर में डालनवाला क्षेत्र स्थित नेमी रोड के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। यहां सीवर लाइन बिछाने के दौरान पानी की पूरी लाइन ही उखाड़ दी गई।
विज्ञापन

 
नेमी रोड निवासी उदित नारायण मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के कई लोग दस दिन से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल निगम की ओर से सीवर लाइन डाले जाने के दौरान पानी की पूरी लाइन ही उखाड़ दी गई।

काम पूरे किए बिना ही चलते बने
काम पूरा किए बिना ही निगम के लोग चलते बने। इस संबंध में प्राइवेट प्लंबर से कहा गया तो उसने तीन हजार रुपये मांगे। स्थानीय निवासी शीतल मिश्रा ने बताया कि ब्यूटीशियन आदि कोर्स कराने के लिए ट्रेनिंग सेंटर चलाती हैं। प्रशिक्षण लेने आने वाली युवतियां दस दिन से पानी के लिए परेशान हो रही हैं। बाजार से पानी की बोतल खरीदकर लानी पड़ रही है। कहा कि यदि विभाग ने काम नहीं किया तो कोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


इनका है कहना
ठेकेदार की गलती है। यदि क्षेत्र में पानी की लाइन टूट गई थी तो उसे मरम्मत करके ही आगे काम पर जाना चाहिए था। इस मामले में ठेकेदार को तलब किया जाएगा। जल्द से जल्द क्षेत्र की पानी की लाइन ठीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन

-सुजीत विकास, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें