फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: जल विद्युत परियोजना से पास के गांव पर आया खतरा

Wed, 06 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की अलकनंदा जल विद्युत परियोजना की नहर से बुधवार देर शाम रिसाव होने से सुरासू गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर कीर्तिनगर के एसडीएम दीपेंद्र नेगी और परियोजना निर्मात्री कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद नहर में पानी घटने पर रिसाव भी कम हो गया।
विज्ञापन


330 मेगावाट की अलकनंदा जल विद्युत परियोजना की नहर (पावर चैनल) चौरास क्षेत्र से गुजर रही है। नहर में लंबे से पानी के रिसाव की शिकायत है। मरम्मत के बाद भी रिसाव पूरी तरह नहीं रुक पाया है।

गांव के पास शुरू हुआ रिसाव
बुधवार को परियोजना से छोड़ा गया पानी मंगसू गदेरे तक पहुंच गया। जब सुरासु गांव के लोगों ने नहर के पास जाकर देखा तो पाया कि वहां रिसाव हो रहा था। रिसाव से नहर के बाहर से लगाई गई मिट्टी भी धंस गई। उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम और कंपनी प्रबंधन को दी।
विज्ञापन


एसडीएम नेगी ने बताया कि नहर में पानी बढ़ने से यह समस्या हुई थी। कंपनी ने नहर में पानी का बहाव कम कर दिया है। अब रिसाव भी कम हो गया है।

होगा मरम्मत कार्य
कंपनी के जन संपर्क अधिकारी वाईआर शर्मा  ने बताया कि परियोजना का परीक्षण चल रहा है, लिहाजा नहर में पानी घटाया-बढ़ाया जा रहा है। नहर का लीकेज गांव में न जाए, इसके लिए नहर के किनारे ड्रेनेज बनाए गए हैं।
विज्ञापन


लीकेज रोकने का काम चल रहा है, लेकिन कुछ लोगों ने काम नहीं करने दिया। बृहस्पतिवार को संबंधित क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें