- श्री हनुमद्धाम सेवा समिति की ओर से विधि विधान से कराया गया कार्यक्रम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। श्री हनुमद्धाम सेवा समिति की ओर से श्री हनुमद्धाम तीर्थ में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से गोमाता का पूजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज की।
पूजन के दौरान गाय को स्नान कराकर उनका श्रृंगार किया गया। इसके बाद रोली और हल्दी का तिलक लगाकर धूप-दीप से आरती उतारी गई। धाम के मुख्य पुजारी आचार्य जीवन चंद भट्ट और आचार्य विनय प्रसाद उनियाल ने पूजन संपन्न कराया। आचार्य जीवन चंद भट्ट ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व हमें गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और सेवा का संदेश देता है। वहीं समिति अध्यक्ष विष्णु महावर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में गोमाता के प्रति सेवा और संरक्षण की भावना मजबूत होती है। इस मौके पर लक्ष्मीचंद खत्री, सुरेश आनंद, रूपचंद वर्मा, पंकज आनंद, सरोज महावर, सोनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।