फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने खुलेआम घूम रहे फरार मंत्री!

Mon, 03 Nov 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीर्तिनगर (श्रीनगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में हाजिर न होने के चलते फरार घोषित शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी पुलिस के सामने खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस की नजर उन पर नहीं पड़ती।
विज्ञापन


रविवार को जीआईसी किलकिलेश्वर में आयोजित विज्ञान महोत्सव में मंत्री बच्चों के बीच दिखे। मंत्री के स्वागत में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खडे़ रहे। जबकि अदालत ने हाजिर न होने मंत्री के खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी कर रखा है।

कुर्की का है आदेश
पेयजल व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के विरुद्ध वर्ष 2000 से आत्महत्या की कोशिश करने का मामला चल रहा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 25 मार्च 2000 को कलक्ट्रेट देहरादून में एक आंदोलन के दौरान आत्मदाह की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मंत्री को वारंट तामील कराने और गिरफ्तार करने में असफल रही। अदालत में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था।

अन्य मामले में भी वारंट
आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में मंत्री के खिलाफ एक अन्य वारंट जारी हुआ है। अदालत में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए एसएसपी को विशेष वाहक के जरिए वारंट तामील कराने के आदेश दिए हैं।

इस मामले में मंत्री प्रसाद नैथानी का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया है। वह कानून का सम्मान करते हैं तथा निर्धारित तिथि पर कोर्ट में पेश होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें