फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बांध-बैराज में चेतावनी तंत्र को मजबूत करने के लिए तैयारी, 20 करोड़ से लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

Tue, 20 Feb 2024 11:10 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में बांध और बैराज में 20 करोड़ से अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया जाएगा। केंद्र की मदद के तहत राज्य की परियोजनाओं के लिए 125 करोड़ मंजूर किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ रानीपोखरी से नरेंद्रनगर तक सड़क चकाचक होगी। इसमें 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
डैम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के बांध-बैराज में चेतावनी तंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार 20 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इन सभी बांधों और बैराजों में अर्ली वार्निंग सिस्ट लगाए जाएंगे। साथ ही 17 करोड़ की लागत से रानीपोखरी-नरेंद्रनगर बाईपास रोड को और बेहतर बनाया जाएगा।

राज्य सरकार ऐसी ही करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने विशेष सहायता के लिए धनराशि मांगी थी। केंद्र ने 125 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। सोमवार को अपर सचिव वित्त सी रविशंकर ने स्वीकृत प्रोजेक्ट का ब्योरा संबंधित विभागों को भेजते हुए कार्यवाही शुरू करने के निर्देश जारी किए।

इन प्रमुख परियोजनाओं में देहरादून में पॉलिटेक्निक में मिनी स्टेडियम का निर्माण, हरिपुर सीवेज योजना, विश्वविद्यालय और कालेज में नैक एक्रीडिएशन और लेबोरेटरी उपरकण से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस योजना में कितना होगा खर्च

योजना                                                 धनराशि (करोड़ में)

बांध और बैराज में अर्ली वार्निंग सिस्टम             20

नरेंद्रनगर-रानीपोखरी रोड का विकास             17.11

डोर-टु-डोर कूड़ा उठान वाहन और उपकरणों की खरीद 15.45

सिडकुल क्षेत्रों में आंतरिक रोड व अवस्थापना विकास 15.00

हल्द्वानी में सड़क और जनसुविधाओं का विकास            10.88

चंपावत में अंडरग्राउंड विद्युत लाइन                         10.00

नैनीताल में जनसुविधाएं                                     7.82

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या रवाना, रामलला और हनुमान गढ़ी के करेंगे दर्शन

धालचूला में डबल लेन मोटर पुल निर्माण             7.65

हल्द्वानी व काठगोदाम में जन सुविधाएं जुटेंगी             5.79

विवि व डिग्री कॉलेज में प्रयोगशाला के उपकरण             5.30

हरिपुर कैनाल सीवरेज स्कीम                         5.00

दून, काशीपुर, द्वारहाट, लोहाघाट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में मिनी स्टेडियम 5.00

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें