फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: छात्रा ने वार्डन पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप, निष्कासित के बाद हुआ गिरफ्तार

Thu, 28 Nov 2019 09:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में प्रेमनगर पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। कालेज प्रबंध आरोपी को पहले ही निष्कासित कर चुका है। प्रेमनगर के एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने मंगलवार को प्रेमनगर थाने में वार्डन महेन्द्र बाथम के खिलाफ छेड़छाड़ का अभियोग पंजीकृत कराया था।

विज्ञापन


छात्रा का आरोप था कि 24 नवंबर की रात वह बस से आईएसबीटी पहुंची थी। हॉस्टल पहुंचने को साधन न मिलने पर वार्डन को फोन किया था। वार्डन ने ऑटो बुक कराकर सुद्दोवाला तक आने को कहा था। आरोप है कि बाइक पर हॉस्टल जाते समय वार्डन ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

छात्रा ने पहले इसकी शिकायत कालेज प्रबंधन से की थी। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र रौतेला ने बताया कि आरोपी महेन्द्र बाथम निवासी लखीमपुर खीरी को बुधवार दोपहर मांडूवाला से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें