फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92.2% के साथ वेटर का बेटा बना मसूरी 'सरताज'

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परिणामों में एक वेटर का बेटा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ मसूरी का 'सरताज' बन गया।
विज्ञापन


10वीं की बोर्ड परीक्षा में मसूरी सरस्वती विद्या मंदिर के पकंज दास ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मसूरी में टॉप किया है। मसूरी विद्या मंदिर के तीनों छात्र नगर में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। नगर में पहले स्थान पर पंकज दास 92.2 फीसदी अंक हासिल कर उत्तराखंड में 22वें पर रहे।

दूसरे स्थान यहीं की छात्रा पूजा रावत ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर गौरव कुमार ने 86 फीसदी अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर रहे सुमित भंडारी ने 84 अंक प्राप्त किए। मसूरी में प्राइवेट और प्रबंध समिति के विद्यालयों के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया। जबकि राइंका घनानंद फिसड्डी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में वेटर हैं पंकज के पिता

मसूरी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉपर और राज्य में 22वें स्थान पर आए विद्या मंदिर के छात्र पंकज दास के पिता सुखदेव दास एक रेस्टोरेंट में वेटर हैं। बेटे की सफलता पर सुखदेव दास बेहद प्रसन्न है।

पंकज की मां गृहणी है। पंकज का भाई दून स्थित एक इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है। पंकज भी इंटर करने के बाद बी टेक ही करेगा। पंकज के पिता सुखदेव दास बिहार के गया जिले के मुसैना गांव का रहने वाले हैं। वर्ष 1988 से वे मसूरी में बतौर वेटर काम करते आ रहे हैं।

मसूरी के अन्य स्कूलों का रिजल्ट
मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में 12वीं में कु. पूनम 74.4 प्रतिशत अंक लेकर पहले स्थान पर रही। 73 फीसदी अंक लेकर अफसाना दूसरे और 72.2 फीसदी अंक लेकर पूजा सिंघवाल तीसरे पर रहीं।

मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में 10वीं में 68 फीसदी अंक लेकर प्रिया रावत विद्यालय में पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर 67 फीसदी अंक के साथ पूजा गौड़ और 66 फीसदी अंक के साथ पूजा तीसरे स्थान पर रहीं।

सेंट लारेंस हाईस्कूल में 73.2 फीसदी अंक लेकर मोनिका सजवाण पहले स्थान पर रही। दूसरे पर कल्पना रानी (73), तीसरे पर अंकिता रावत(71.6), नीलम (70.4) लेकर चौथे पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें