उत्तराखंड विद्यालयी माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल परिणामों में एक वेटर का बेटा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ मसूरी का 'सरताज' बन गया।
10वीं की बोर्ड परीक्षा में मसूरी सरस्वती विद्या मंदिर के पकंज दास ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल कर मसूरी में टॉप किया है। मसूरी विद्या मंदिर के तीनों छात्र नगर में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। नगर में पहले स्थान पर पंकज दास 92.2 फीसदी अंक हासिल कर उत्तराखंड में 22वें पर रहे।
दूसरे स्थान यहीं की छात्रा पूजा रावत ने 91.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर गौरव कुमार ने 86 फीसदी अंक हासिल किए। चौथे स्थान पर रहे सुमित भंडारी ने 84 अंक प्राप्त किए। मसूरी में प्राइवेट और प्रबंध समिति के विद्यालयों के छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया। जबकि राइंका घनानंद फिसड्डी रहा।