फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुतली भी बोली वोट दो...

Fri, 25 Apr 2014 04:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वोट डाले सारा संसार तो लोकतंत्र में आए निखार...। जैसी लाइनों के साथ बृहस्पतिवार को घंटाघर पर लोगों से वोट अपील की गई।
विज्ञापन


अभियान से जोड़ने की कोशिश
यह अपील कोई इंसान नहीं, बल्कि कठपुतलियां कर रही थीं। ऐसे में उन्हें देखने वालों की भीड़ जुट गई। गढ़वाली गीत ‘ऐ दीदी, ऐ भूली...’ के जरिए लोगों को अभियान से जोड़ने की कोशिश की गई।

कठपुतलियों ने सचिवालय के बाहर भी लोगों से मतदान की अपील की। सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशंस एंड इलेक्टोरल पार्टीसिपेशन (स्वीप) की ओर से चलाए गए अभियान की शुरुआत घंटाघर से हुई।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी कौशल्या बंधु ने बताया कि अब ये कठपुतलियां चुनावों तक लगातार दस शहरों में लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी।

इस मौके पर संयुक्त निर्वाचन अधिकारी सौजन्या, डीजीएम, पीएनबी अशोक अनेजा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका स्वीप के असिस्टेंट नोडल अधिकारी सुनील निगम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एनीमेटेड वीडियो लांच
वोट अपील के लिए शहर के सिनेमाघरों से एनीमेटेड वीडियो क्लिप भी लांच की गई। आयोजकों ने बताया कि 52 सेकेंड की यह क्लिपिंग सिनेमाघरों में मतदान के दिन तक दिखाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें