फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध कब्जे के विरोध में लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- भू माफिया पर लगाया ग्राम समाज की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन

- एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व प्रधान यामीन अंसारी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के कुछ भू माफिया गठजोड़ बनाकर ग्राम समाज की बेशकीमती संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भू माफिया पर कार्रवाई करने व ग्राम समाज की भूमि का पैमाइश कराने की मांग की।
ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह विकासनगर स्थित तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से भू माफिया गांव की देहरादून रोड स्थित एक बेशकीमती संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण अभी तक उनके इस प्रकार के प्रयासों का विरोध कर असफल करते रहे हैं। लेकिन, भूमि को लेकर बना भू माफिया का गठजोड़ तमाम तरह के हथकंडे अपनाकर कब्जा करने की जुगत में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन के स्तर से समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भू माफिया ग्राम समाज की भूमि को खुर्द-बुर्द कर देगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए भूमि का चिह्निकरण कराने व भू माफिया पर कार्रवाई करने के साथ उनके माध्यम से क्षेत्र में संचालित की जा रही गतिविधियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील भी प्रशासन से की है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे यामीन अंसारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने ग्रामीणों को नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के पूरी होने के तुरंत बाद भूमि की पैमाइश कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में नसीम, इरशाद अली, अकबर अली, तैय्यब अली, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद मुकर्रम, वसीम अहमद, कयूम अली, कुर्बान अली, अय्यूब अली मोहम्मद परवेज, याकूब अली शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें