जिले की सभी सात निकायों में 23 मार्च को मतदान होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने दिव्यांगजनों को मतदान कराने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली को सौंपी है।
जिले का कोई भी दिव्यांगजन मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रह जाए प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। हर दिव्यांगजन को उसके घर से लाकर वोट डलवाया जाएगा और टीम उन्हें घर छोड़कर आएगी। जिले के दिव्यांगजनों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले की सभी सात निकायों में 23 मार्च को मतदान होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने दिव्यांगजनों को मतदान कराने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली को सौंपी है। दिव्यांगजनों के लिए पूरे जिले में 19 गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। इन पर 19 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इनमें व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है। अभी तक देहरादून नगर निगम में 1618, ऋषिकेश नगर निगम में 310, मसूरी 60, हरबर्टपुर 12, विकासनगर 26, सेलाकुई 16, डोईवाला में 70 दिव्यांगजन चिह्नित किए जा चुके हैं।
इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं दिव्यांग
दिव्यागजनों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रशासन ने दिव्यांगजनों के लिए 7248627057, 8077820143, 9837764166 आदि नंबर जारी किए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इन नंबरों पर कॉल कर दिव्यांगजन अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। जो भी दिव्यांग बूथ तक जाने में अक्षम है, उनको बूथ तक ले जाया जाएगा और मतदान कराकर वापस घर पहुंचाया जाएगा।