फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर: रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

Wed, 07 Oct 2026 03:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर।

सार

विकासनगर में अपराधों की रोकथाम के लिए चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने पास रखे हुए था। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार व्यक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर पुलिस ने सात अक्तूबर की रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 3:05 बजे विकासनगर रोड स्थित जोन गेट बगीचे के पास पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे जुल्फिकार उर्फ छोटा को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने साथ रखता था। मामले में कोतवाली विकासनगर में धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुड़की: रेन बसेरे में ठहरे परिवार की छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, शाम को हुई थी लापता, सुबह बदहवास लौटी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार उर्फ छोटा पुत्र जाहिद हसन, निवासी वार्ड नंबर-5 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक आर्म्स एक्ट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और पीआरडी रितीक चौहान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें