फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर : गुडरिच टी स्टेट में युवक की हत्या, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 13 Jun 2021 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर

सार

मृतक के भाई रोहित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुडरिच टी स्टेट में युवक की हत्या कर दी गई। युवक लक्ष्मीपुर बरोटीवाला थाना विकासनगर का रहने वाला है। वह पेश से ड्राइवर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई रोहित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चाय बागान के चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां से एक युवक शव पड़ा था। मृतक की पहचान सौरभ उर्फ सागर (23) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई। सीओ विरेंद्र दत्त उनियाल ने बताया कि बीती शनिवार को टी स्टेट के चौकीदार गश्त पर थे। इस दौरान एक चौकीदार को दो संदिग्ध युवक भागते हुए दिखाई दिए, जबकि एक युवक अचेत अवस्था में नीचे पड़ा था।
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्राम प्रधान के साथ ही आसपास के लोगों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान सौरभ उर्फ सागर के रूप में की। सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टयता गला घोटकर हत्या प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। हत्या के कारणों की भी जांच की जा रही है। शीघ्र हत्या का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें