फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी में स्कूटी को लेकर दो पक्षों में विवाद, चली गोली, कई घायल

Sun, 13 Jun 2021 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के एक इलाके में स्कूटी के विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गई है।
विज्ञापन
वारदात के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में शनिवार को स्कूटी से टक्कर लगने पर बाइक सवार लोगों ने जमकर बवाल किया। दो दर्जन साथियों को बुलाकर उन्होंने स्कूटी सवारों को पीटा। भागने पर पीछा किया औरघर तक पहुंच गए। वहां पथराव करने के साथ ही घर में भी घुसकर मारपीट की और फायरिंग कर दी। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों के फायरिंग से घायल होने और अन्य तीन लोगों के पथराव व मारपीट से घायल होने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी विशाल रावत की शनिवार को मैरिज एनिवर्सरी थी। इसको लेकर घर में पार्टी की तैयारी हो रही थी। विशाल का पड़ोसी शिवा गौतम केक लेने स्कूटी से जा रहा था। तभी सामने से आ रहे रेवतापुर निवासी दो लोगों की बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई। कहासुनी के बाद बाइक सवारों ने अपने साथियों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में रेवतापुर गांव का बच्चा यादव चार पहिया व दोपहिया वाहनों से करीब दो दर्जन साथियों को लेकर हरिहरपुर पहुंच गया। लाठी-डंडे व तमंचे से लैस इन लोगों ने विशाल व पड़ोस में रहने वाले उसके भाई बजरंग रावत के घर पर धावा बोलकर परिवार के लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई के साथ ही पथराव शुरू कर दिया।

महिलाओं व बच्चों को भी जमकर पीटा। आरोप है कि बच्चा यादव ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इससे राजेश मिश्र के सीने और नौमीलाल के हाथ में गोली लग गई। इसी परिवार की सरिता को चेहरे पर ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। विशाल रावत, दिलीप रावत व बजरंग रावत को लाठी-डंडे से जमकर पीटा गया। पीड़ित पक्ष के लोग जान बचाने को घर में भागे तो हमलावर भी घर में घुस गए और वहां भी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां राजेश की हालत नाजुक है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि हरिहरपुर में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद में मारपीट व फायरिंग हुई है। इसमें नौमीलाल व राजेश मिश्र को गोली लगी है, जबकि तीन लोग मारपीट में घायल हुए हैं। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो पक्षों में 2015 से चल रही रंजिश
लखनऊ। हरिहरपुर के लोगों के मुताबिक, बच्चा यादव व बजरंग रावत के बीच पुराना विवाद है। 2015 में बच्चा यादव के पिता दुर्गा यादव ने बजरंग रावत के पिता भीख रावत की जमीन के विवाद में हत्या की थी। इसी के चलते दोनों के बीच रंजिश चली आ रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें