कोतवाली प्रभारी ने बताया ढकरानी निवासी अभय नाम के युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। युवक को बुलाकर पूछताछ की गई और बिना सत्यता की जांच किए इस प्रकार के वीडियो साझा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने विभिन्न संगठनों और आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संवेदनशील मामले में टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें। फर्जी और भ्रामक दावों के जरिए क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।