यमुनोत्री हाईवे पर देर शाम स्याना चट्टी के पास भारी भूस्खलन हो गया। इस दौरान आवाजाही बंद होने से हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों श्रद्धालु फंस गए।
बता दें कि हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के चलते निर्माण कार्य एजेंसी मनमानी कटिंग कार्य कर रही है। जिसके चलते आए दिन श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।