फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: जल विद्युत निगम ने की शक्ति नहर किनारे अवैध कब्जों को हटाने की तैयारी, 600 परिवार होंगे प्रभावित

Sun, 12 Mar 2023 02:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

जलविद्युत निगम का दावा है कि नहर किनारे बसे लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जे किए हैं। इन्हीं कब्जों को निगम 14 मार्च से हटाने लगेगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए तैनात जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के विकासनगर में शक्ति नहर किनारे से अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने की जल विद्युत निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को कार्रवाई के लिए निगम ने भारी संख्या में जेसीबी और ट्रैक्टर व अन्य वाहनों को खड़ा दिया। साथ ही जल विद्युत निगम के अधिकारी तहसील प्रशासन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस भी आवश्यक संसाधन जुटा रही है। अभियान चलाने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी कोतवाली में तैनात की गई हैं।

Uttarakhand Exclusive: सामने आया बड़ा घोटाला...स्कूल, कब्रिस्तान और NH-74 की जमीन पर उगा दिए धान

600 परिवार होंगे प्रभावित

शक्ति नहर के दोनों किनारों पर स्थित जल विद्युत निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे 600 परिवारों को निगम ने अपने कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए थे। नोटिस की मियाद पूरी हो चुकी है जिसके चलते जल विद्युत निगम प्रशासन के साथ कब्जे हटाने की तैयारी को लेकर रणनीति बनाने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


इसी क्रम में निगम ने कब्जे हटाने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाकर उन्हें ढलीपुर स्थित अपने कार्यालय में इकट्ठा कर लिया है। इस मामले में रविवार शाम एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सीओ विकास नगर आदि की एक संयुक्त बैठक होनी है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें