फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pantnagar: बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूला यूपी का युवक, डेढ़ महीने पहले सिडकुल से छूटी थी नौकरी

Sun, 12 Mar 2023 10:32 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पंतनगर (ऊधमसिंह नगर )

सार

विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक बेरोजगारी से तंग आकर फंदे पर झूल गया, जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है।

विज्ञापन


kamlesh Murder Case: पूर्व होटल मैनेजर ने की थी वृद्धा की हत्या, लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो बनाई लूट की योजना

जानकारी के अनुसार, बेलही देवरिया (यूपी) निवासी विनोद कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ला(36) पुत्र स्व. राजबली गुप्ता पंतनगर विवि परिसर की इंदिरा कॉलोनी में अपनी पत्नी व चार बेटियों के साथ झोपड़ी में रहता था। उसके ससुराल वाले भी वहीं पड़ोस में रहते हैं। स्वभाव से बेहद सरल और मिलनसार विनोद सिडकुल की एक कंपनी में बतौर श्रमिक कार्यरत था। जिसे डेढ़ माह पूर्व काम से हटा दिया गया था। जिसके बाद से वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की देर रात उसकी पत्नी पड़ोस में अपने मायके से घर गई तो विनोद झोपड़ी में ही टीन शेड के एंगल से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनो ने उसे फंदे से उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय विनोद की सांसे चल रही थीं, इसलिए वह लोग तत्काल उसे रुद्रपुर चिकित्सालय लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें