फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar: शोभायात्रा के दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान से अभद्रता, लोगों ने आरोपी को पीटा, एफआईआर दर्ज

Wed, 03 Jun 2026 10:53 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

विधायक मुन्ना सिंह चौहान शोभायात्रा में शामिल हुए थे। उनके साथ समर्थक भी थे। इस दौरान थैला टांगे एक व्यक्ति आया और धक्का-मुक्की करते हुए विधायक से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
विधायक से अभद्रता करने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर में बुधवार को दिगंबर जैन समाज की यात्रा की शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान और अन्य लोगों के साथ अभद्रता कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति को पीट दिया। पुलिस ने चकराता के आरोपी खारसी निवासी खेम सिंह को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में उसके पिता ने चकराता कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विधायक मुन्ना सिंह चौहान शोभायात्रा में शामिल हुए थे। उनके साथ समर्थक भी थे। इस दौरान थैला टांगे एक व्यक्ति आया और धक्का-मुक्की करते हुए विधायक से अभद्रता कर दी। इस दौरान समर्थकों और अन्य लोगों ने व्यक्ति को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। लोगों ने व्यक्ति को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया व्यक्ति ने भीड़ में घुसकर अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न किया।

Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; सात जिलों के सीएमओ बदले, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी शोभायात्रा में शामिल थे। आरोपी शांति भंग के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें