मार्च 2026 में जलालिया जंगल में हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी सादिक का शव फंदे से लटका मिला था। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे हरिद्वार जिले के झबरेड़ा निवासी आरोपी अनस को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम को डाकपत्थर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अदालत से वारंट भी जारी किया गया था। मार्च 2026 में जलालिया जंगल में हरिद्वार जिले के रुड़की निवासी सादिक का शव फंदे से लटका मिला था। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि 30 मार्च 2026 को जलालिया जंगल में एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए। बाद में मृतक की पहचान हुई। मृतक के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में अनस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। घटनास्थल विकासनगर क्षेत्र में होने के कारण जीरो एफआईआर यहां स्थानांतरित की गई और मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले। आरोपी घटना के दिन से लगातार फरार चल रहा था। उसने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकासनगर तथा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिकाएं भी दाखिल की थीं, जिन्हें खारिज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने अदालत से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया।