‘शीर्ष अधिकारियों को अवैध खनन के बारे में बार-बार बताया’
खंडूडी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी ओर से समय-समय पर स्थानीय अधिकारियों से लेकर शीर्षस्थ अधिकारियों को दूरभाष, बैठक में व्यक्तिगत रूप से और पत्राचार के माध्यम से बार-बार अवैध खनन को लेकर अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में मालन सुखरा और खा नदियों में अनियंत्रित खनन किया गया, जिसके कारण इन नदियों पर बने पुलों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न होना स्वाभाविक है। इसके परिणाम स्वरूप मालन नदी पर बना पुल मात्र 13 वर्षो में ध्वस्त हो गया।
ये भी पढ़ें...भाग्यश्री को भाया दून: अभिनेत्री बोली- यहां के मौसम से हो गया है मुझे प्यार, पहाड़ की इस खास चीज को तलाशा
ध्वस्त होगा बंद पड़ा झूला पुल
खंडूड़ी ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार के कलालघाटी-मवाकोट मार्ग के मध्य मालन नदी पर 300 मीटर स्पॉन डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण कराए जाने के बात कही। साथ ही कुंभी चौड़ स्थित बंद पड़े झूला पुल को भी ध्वस्त करने को कहा। इस पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दी है।