कांग्रेस पर बरसे डोभाल, बोले, युवाओं को भ्रमित न करे
भाजपा की कार्यसमिति सदस्य शौर्य डोभाल ने योजना के खिलाफ कांग्रेस के स्वाभिमान यात्रा पर कटाक्ष किया। कहा कि ये वे लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते सेना और देश की बेहतरी के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया। आज देश और देशवासियों की मजबूती के लिए शुरू की जाने वाले प्रत्येक कार्य का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना को लेकर भी बिना किसी तथ्यात्मक जानकारी, तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभवों के कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए युवाओं को भ्रमित करने के प्रयासों में जुट गई है। उन्होंने सलाह दी कि बड़े बड़े विशेषज्ञों के लंबे विमर्श के बाद इस योजना को लाया गया है, इसे अभी समय देने की जरूरत है और अनुभवों के आधार पर सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।
ये भी पढ़ें...Congress Swabhiman Nyay Yatra: उत्तराखंड में 10 दिन पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी,अग्निवीर योजना का करेंगे विरोध
उन्होंने कहा कि प्रदेश या देश के अंदर अछे कार्यों की शुरुआत करने पर उनका विरोध करना कांग्रेस की आदत हो गई है ।पार्टी कांग्रेस की इन हरकतों को जनता जानती है इसी के तहत पार्टी ने प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं पत्रकार वार्ताओं का आयोजन करने जा रही है । इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह नेगी, संजीव वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।