फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ कानूनगो रंगेहाथ गिरफ्तार, जमीन के सीमांकन के नाम पर मांगे थे रुपये

Sun, 06 Oct 2024 02:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

पौड़ी के पट्टी अगरोड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार होनी थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पौड़ी में कानूनगो को विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने कानूनगो के घर और कार्यालय में भी खोजबीन की। वहां से कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए हैं। आरोपी कानून गो को रविवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि पौड़ी के पट्टी अगरोड़ा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार होनी थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि से बात की। पहले तो कई दिन कैलाश रवि ने उन्हें टहलाया। उसके बाद उनसे रिश्वत मांगने लगा। लेकिन, पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था। लिहाजा उन्होंने उसे ट्रैप कराने की योजना बना ली।

Dehradun: गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे सीएम धामी, 10वीं-12वीं बोर्ड के टाॅप-10 छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने शिकायत की प्राथमिक जांच की और ट्रैप टीम तैयार की। कानूनगो ने पीड़ित को पेंडुल गांव पौड़ी बुलाया था। विजिलेंस की टीम पीड़ित के साथ गांव पहुंची और कानूनगो कैलाश रवि को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर और कार्यालय से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन सबकी जांच की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें