फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: 23 को गुरुकुल कांगड़ी विवि आएंगे उपराष्ट्रपति, वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में होंगे शामिल

Sat, 16 Dec 2023 04:35 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में शामिल होंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 23 दिसंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आ रहे हैं। उनके आगमन की तैयारियों के लिए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।

उप राष्ट्रपति स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती के अवसर विवि में तीन दिवसीय वेद विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ में शामिल होंगे। डीएम ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, स्वामी भूमानंद हास्पिटल और उप राष्ट्रपति के भ्रमण रूट का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jaskaran Singh Gandhi: सैम बहादुर की सफलता के बाद उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता, बोले- 23 साल के इंतजार का मिला फल
विज्ञापन


इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह, एसपी ट्रैफिक ए गणपति, कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र जुआंठा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त, डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें