फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे कल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बदरी-केदार और गंगोत्री के करेंगे दर्शन

Wed, 25 Oct 2023 02:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए कल गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। इसके साथ वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल गुरुवार को उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। गुरुवार को गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि उप राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह के पहुंचने की भी सूचना है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से उनके सीधे हर्षिल हेलीपैड पर उतरकर सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचने की संभावना है। उपराष्ट्रपति गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके साथ वह वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham:  ध्यान गुफा को लेकर बाबा के भक्तों में बना हुआ उत्साह, कपाट बंद होने से पहले की भी मिली बुकिंग
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी राज्य में पहली यात्रा होगी। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें