फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vice President Uttarakhand Visit: बाबा केदार के दर्शन कर भगवान बदरी विशाल के द्वार पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

Fri, 27 Oct 2023 11:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं। आज शुक्रवार को वह बाबा केदार और  भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
केदारनाथ पहुंचे उपराष्ट्रपति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके पहुंचते ही यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बाबा केदार के दर्शन के बाद उपराष्ट्रपति बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


भगवान बदरीविशाल के दर्शन और पूजा अर्चना के बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर करीब तीन घंटे तक जीरो जोन में तब्दील किया गया। धाम में अभिषेक पूजा के बाद सुबह आठ बजे आम यात्रियों की आवाजाही बंद की गई थी। यात्रियों को मंदिर में जाने की अनुमति दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से साकेत तिराहे से मंदिर परिसर तक पुलिस तैनात रहा।।

VIDEO : पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गंगा घाट पर बैठकर की आरती

गुरुवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। जीटीसी हेलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें