फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कोरोनेशन अस्पताल की इमरजेंसी से वेंटिलेटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
I24 घंटे मौजूद रहता है स्टाफ, उठ रहे कई सवालI
विज्ञापन




24 घंटे चलने वाली कोरोनेशन अस्पताल की इमरजेंसी से वेंटिलेटर चोरी हो गया। इसे लेकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। तीन जुलाई की इस घटना में अब सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




बता दें कि अस्पताल के भूतल पर पर इमरजेंसी सेवा चलती है। इरमजेंसी में 24 घंटे स्टाफ की तैनाती है। बावजूद इसके यहां परिसर में तीन जुलाई की रात एक पोर्टेबल वेंटिलेटर चोरी हो गया। दूसरे वेंटिलेटर को खोलने का प्रयास किया। वह खुल नहीं पाया। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को चोरी की भनक तक नहीं लगी। मामला विभागीय अफसरों तक पहुंचा तो चोरी का केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। नौ जुलाई को अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्साधिकारी डाॅ. दीपक चंद्र गहतोड़ी ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। इस तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें