फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: 33 दिन बाद खुली नैनी झील में समाई लोअर माल रोड, दुपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
nainital mall road
विज्ञापन

लोअर माल रोड पर 33 दिन बाद बृहस्पतिवार को यातायात सुचारु कर दिया गया है। सुबह साढ़े नौ बजे डीएम की मौजूदगी में रोड पर वाहनों का संचालन शुरू हुआ।  अभी सिर्फ हल्के वाहन इस सड़क पर चलेंगे।

विज्ञापन


18 अगस्त को लोअर माल रोड का लगभग 25 मीटर हिस्सा टूटकर नैनी झील में समा गया था। इसके बाद से प्रशासन ने रोड पर वाहनों को बंद कर दिया। उच्च न्यायालय ने नंदा देवी महोत्सव को देखते हुए 18 सितंबर तक मार्ग निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे।  

शासन ने मरम्मत के लिए 23.69 लाख रुपये मंजूर किए। इसके बाद लोनिवि की ओर से नियुक्त ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कराया। तय समय सीमा में 18 सितंबर तक काम पूरा कर लिया गया। इसके बाद 19 सितंबर को मां नंदा-सुनंदा का डोला परंपरागत लोअर माल रोड से ही निकला।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहले ही दिन रिक्शे से गिरकर महिला हुई चोटिल  

बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एएसपी हरीश चंद्र सती और लोनिवि के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। डीएम की मौजूदगी में पहला वाहन रोड पर भेजा गया।

सके बाद यातायात खोल दिया गया। डीएम ने एएसपी हरीश चंद्र सती से कहा कि अभी केवल हल्के वाहन ही इस रोड से गुजरेंगे। उन्होंने अधिशासी अभियंता से कहा कि वह नए बने रोड के अलावा आसपास भी झील के किनारों का निरीक्षण करते रहें। किसी अन्य स्थान पर रोड टूटे या दरार आए तो उसकी मरम्मत करें। 

पहले ही दिन रिक्शे से गिरकर महिला हुई चोटिल  
लोनिवि ने वाहनों की रफ्तार कम रखने के लिए मरम्मत स्थल के पास ही ब्रेकर बना दिए हैं। बृहस्पतिवार को एक महिला रिक्शे से यहां से गुजर रही थी। रिक्शा चालक ब्रेकर नहीं देख पाया और तेज गति से चल रहा रिक्शा जैसे ही ब्रेकर पर चढ़ा, महिला रिक्शे से गिरकर चोटिल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें