फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना: होटल, रिजॉर्ट और योग ध्यान केंद्र के लिए सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी 

Fri, 29 Oct 2021 08:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

योजना में पर्वतीय क्षेत्र में 33 प्रतिशत या 15 लाख रुपये, जो कम हो का प्रावधान था। इसे बढ़ाकर 33 प्रतिशत या 33 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की सब्सिडी में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस योजना में होटल, मोटल, रिजॉर्ट, योग ध्यान केंद्र के लिए सरकार की ओर से अनुदान राशि दी जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में अब 33 लाख और मैदानी क्षेत्र में 25 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी। 

विज्ञापन


सरकार ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना की नियमावली में संशोधन किया है। पर्वतीय क्षेत्र में 33 प्रतिशत या 15 लाख रुपये, जो कम हो का प्रावधान था। इसे बढ़ाकर 33 प्रतिशत या 33 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व लक्जरी बस की खरीद पर मिलने 50 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रुपये को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया गया है।

वोकल फॉर लोकल: हुनर के साथ उम्मीदें लेकर 'हुनर हाट' पहुंचे कई राज्यों के कारीगर, तस्वीरों में देखें अद्भुत कलाकारी
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाली यह बेहद लोकप्रिय योजना है। प्रारंभ से वर्तमान तक इस योजना में 6739 स्थानीय व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है इस योजना के तहत लक्ष्य के मुकाबले मिलने वाले आवेदनों की संख्या को देखते हुए सब्सिडी की राशि में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग इस स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


इस योजना के तहत होटल, मोटल, रिजोर्ट, योग ध्यान केंद्र, टैक्सी, कैरावान, मोटर होम टूरिज्म, टेरेन बाइक्स, क्याकिंग, एंगलिंग व ट्रेकिंग उपकरण, बेकरी तथा लॉड्री की स्थापना आदि के लिए सब्सिडी दी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए www.vcsgsheme.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें