पहली बार उत्तराखंड पहुंचे आईआईटी कानपुर के छात्र
वंदे भारत एक्सप्रेस से आईआईटी कानपुर के कुछ छात्र पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। छात्र श्रीयांक ने बताया, उनकी छह दोस्तों की मंडली पहली बार उत्तराखंड आई है। उनकी योजना देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी घूमने की है। बताया, वंदे भारत में उनका सफर आरामदायक रहा। कहा, समय पर दून पहुंचे हैं, तो अब प्लानिंग के अनुसार यहां घूम भी सकेंगे।