फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 11 Jul 2026 04:51 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बसुकेदार (रुद्रप्रयाग)
विज्ञापन
स्कूल में तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं शिक्षा विभाग को भी सूचित किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल का भवन नए सिरे से बनने कारण इसकी कक्षाएं प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रही थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय में ही जूनियर हाईस्कूल का कार्यालय भी है। शुक्रवार देर रात अज्ञात तत्वों ने विद्यालय की खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जूनियर विद्यालय के कार्यालय में रखे दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, सिंटेक्स टैंक समेत अन्य सरकारी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।

कार्यालय में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
वहीं प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय की भी खिड़कियां तोड़ी गई है। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही पुलिस में भी घटना की शिकायत दी। जिसके के बाद शनिवार को पुलिस ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया और पूछताछ की।
विज्ञापन


जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत ने बताया कि शुक्रवार विद्यालय का अवकाश होने के कारण जब शनिवार सुबह वे विद्यालय पहुंची तो विद्यालय भवन को नुकसान की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कार्यालय में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।

ये भी पढे़ं...Chamoli: सरकारी अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबे डॉक्टर, हायर सेंटर ले जाते हुए मौत
विज्ञापन


उधर, प्रधान जोला दीपा नेगी, प्रधान बड़ेथ तालजामण दिनानाथ ने बताया कि बीते साल भी प्राथमिक विद्याल का दरवाजा तोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति जनता के धन से खरीदी जाती है, उसे नुकसान पहुंचाना पूरे समाज के हितों पर प्रहार है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें