फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: अस्पताल की दीवार भरभराकर गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत, निर्माण कार्य का ले रहे थे जायजा

Sat, 11 Jul 2026 04:42 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, नारायणबगड़ (चमोली)

सार

बारिश से पहले ही कमजोर हो चुकी अस्पताल की दीवार गिरने से हादसा हो गया। निरीक्षण कर रहे चिकित्सा प्रभारी अचानक दीवार के मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो: ज़ब पहली बार टूटी थी दीवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर को अस्पताल की पहले से क्षतिग्रस्त दीवार का खोखला हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इस मलबे में दबने से अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल डॉ. डिमरी ने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से स्थानीय लोग और व्यापारी स्तब्ध रह गए हैं।

विज्ञापन



ये भी पढे़ं...Uttarakhand Politics: राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा-चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना
विज्ञापन


बीते 25 जून को भारी बारिश के कारण बहकर आए मलबे से अस्पताल परिसर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। शनिवार को क्षतिग्रस्त दीवार का मरम्मत कार्य किया जा रहा था। दोपहर एक बजे करीब डॉ. नवीन चंद्र डिमरी मरम्मत कार्य का जायजा ले रहे थे कि अचानक पहले से खोखली हो चुकी दीवार उनके उपर भरभराकर गिर पड़ी और वे उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे का पता चलते ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी और व्यापारी बचाव कार्य में जुट गए। गंभीर रूप से घायल डिमरी को रेस्क्यू कर अस्पताल में लाया गया और प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

कर्णप्रयाग के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले की घायल चिकित्सक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने मृतक चिकित्साधिकारी के परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें