एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला। संवाद
- फोटो : RISHIKESH
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती में 18 से 44 और 45 आयु वर्ग के 1246 लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक में टीकाकरण बंद रहा।
एसपीएस सरकारी अस्पताल के नोड़ल अधिकारी डॉ. एसके पंत ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 45 आयु वर्ग के 37 लोगों को पहली खुराक और 99 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। हरिद्वार रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में 18 से 44 आयु वर्ग के 660 लोगों का टीकाकरण हुआ। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 18 आयु वर्ग के ऊपर वाले 450 लोगों का टीकाकरण हुआ। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को टीकाकरण बंद रहता है। सोमवार को टीकाकरण शुरू होगा। वहीं लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में 1258 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव रही। संवाद