I
Iविवि परिसर में प्रदर्शन कर छात्रों ने की कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से इस्तीफे की मांग
I
Iवीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के कुलपति ओंकार सिंह और परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीके पटेल पर छात्रों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। इसके विरोध में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को विवि परिसर में प्रदर्शन कर कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से इस्तीफे की मांग की। तालाबंदी कर प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने आरोप लगाया, कुलपति और परीक्षा नियंत्रक की मिलीभगत से उन छात्रों को भी डिग्री दे दी गई जो फेल हुए हैं।
I
Iडीएवी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा, विवि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को यूजरनेम एवं पासवर्ड दे दिए गए। लेकिन बहुत से शिक्षक ऐसे हैं, जो उत्तराखंड छोड़ कर चले गए हैं या फिर घर बैठे अपने परिवार के साथ मिलकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। विवि की लापरवाही के चलते छात्रों का भविष्य संकट में है। वहीं, एक छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, उनकी कॉलोनी के एक सफाई कर्मी के पास भी यूजरनेम एवं पासवर्ड है और लॉगिन में कॉपी चेक करने के लिए आई हुई है। छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, जल्द विवि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु रावत, अतुल सक्सेना, आकाश वर्मा, सौरभ सेमवाल, स्वयं रावत, आदित्य राणा, दक्ष रावत, मधुरम शर्मा, कबीर मलिक आदि मौजूद रहे।I