I
IIराजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता देहरादून में उद्यमिता विकास योजना के तहत देव भूमि उद्यमिता विकास योजना का 12 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.विनोद प्रकाश अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया, इस 12 दिवसीय कार्यक्रम में युवा स्वरोजगार से जुड़ने के गुरुमंत्र सिखेंगे। साथ ही यह कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। वहीं, इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की नोडल अधिकारी प्रो. पूजा कुकरेती, डॉ. धर्मेंद्र राठौर, प्रो. ज्योति खरे, डॉ. दीपक चौहान, डॉ. चंद्रशेखर जोशी, प्रो. गिरीश कुमार डंगवाल, प्रो. महेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।I