फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड कप में 10 विकेट से उत्तराखंड की शानदार जीत

Wed, 01 Jun 2016 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
पहले मैच में हार से सबक लेते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वहीं एलडीए लखनऊ ने भी सीएयू की टीम की तरह पहले मैच में हार के बाद जोरदार वापसी करते हुए मिनार्वा चंडीगढ़ को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन


34वें आल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट (एलआर रंगनाथन कप) में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच रेंजर्स मैदान में सीएयू और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच, जबकि महाराणा प्रताप स्पोटर्स स्टेडियम में दूसरा मैच एलडीए लखनऊ और मिनर्वा चंडीगढ़ के बीच खेला गया।

9.3 ओवरों में छू लिया लक्ष्य
पहले मैच में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड टीम कुणाल चंदेला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अग्रिम तिवारी (5 ओवर एम मेडन 12 तीन विकेट) की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएयू के गेंदबाजों ने एएआई की पूरी टीम 27.4 ओवरों में 122 रनों पर समेट दी।
विज्ञापन


एएआई की बल्लेबाजी का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि 10 रन के स्कोर पर सलामी जोड़ी समेत तीन खिलाड़ी पवेलियन में बैठे थे। सिद्धांत डोभाल 44 और रतन सैनी 29 रन को छोड़ दिया जाए तो टीम के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 40 ओवरों में 123 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएयू की सलामी जोड़ी कुणाल चंदेला 70 (13x4,2x6) और क्रांतिवीर 52 (6x4,3x6) की सलामी जोड़ी ने 9.3 ओवरों में ही 123 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ग्राउंड में टॉस जीतकर एलडीए लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

मिनर्वा ने बनाए 254 रन
मिनर्वा चंडीगढ़ के बल्लेबाज ने 6.49 की रनगति से 39.1 ओवरों में 254 रनों का स्कोर खड़ा किया। मिनर्वा के लिए मानव ने 32, राघव ने 91, जीवन जोत ने 54, ऋषि धवन ने 32 और अंकित ने 22 रन बनाए। 255 रनों का लक्ष्य लेकर पीछा करते उतरी एलडीए लखनऊ की टीम ने सलामी बल्लेबाज ऋषभ मिश्रा 86 (7x4,2x6) रन और 47 गेंदों में भवानी सिंह के  (6x4)51 रनों की बदौलत छह विकेट के नुकसान पर 39.1 ओवरों में 255 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत में रघु 39 और अतुल ने भी 29 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें