सबसे बड़ी रन ऑफ द रीवर पावर टनल भी बनाई
एसजेवीएनएल को सुरंग बनाने में खास महारत हासिल है। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में 1500 मेगावाट क्षमता का नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना बनाई है, जिसमें देश की सबसे लंबी 27.3 किलोमीटर सुरंग बनाई गई है। इस सुरंग का व्यास 10.15 मीटर है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ये देश की सबसे लंबी सुरंग है।
हमारी एक मशीन सिलक्यारा पहुंच चुकी है। दूसरी मशीन दो वाहन से ला रहे हैं, जो चंबा के पास वाहन खराब होने की वजह से अटक गई थीं। देर रात पहुंच जाएगी। तीसरी भी आ रही है। हिमाचल में जिस तरह से मजदूरों को वर्टिकल डि्ल से बचाया गया था, वैसे ही यहां भी अभियान चलाया जाएगा।
- अनिल धीमान, नेपाल से आए एसजेवीएन कंपनी के विशेषज्ञ