फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedartal Trek: भारी बर्फबारी ने रोके महाराष्ट्र के ट्रैकरों के कदम, महज 200 मीटर दूर से लौटना पड़ा वापस

Mon, 17 Apr 2023 07:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

 Uttarakhand Trekking News:बीते 10 अप्रैल को महाराष्ट्र के 11 पर्यटक माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एजेंसी के सहयोग से केदारताल ट्रैक पर रवाना हुए थे। लेकिन भारी बर्फबारी के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
केदारताल ट्रैक पर जाते ट्रैकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर निकला महाराष्ट्र के पर्यटकों का दल अत्याधिक बर्फबारी के कारण ट्रैक पूरा नहीं कर पाया। केदारताल महज 200 मीटर दूर ही रह गया था लेकिन बर्फ के कारण चलना मुश्किल हो गया था। ऐसे में दल ने लौटने का फैसला लिया।

विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थ स्थलों पर 'मर्यादा' भूले तो जाना पड़ सकता है जेल, वीडियो बनाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

बीते 10 अप्रैल को महाराष्ट्र के 11 पर्यटक माउंट हाई विंड ट्रैकिंग एंड माउंटेनियरिंग एजेंसी के सहयोग से केदारताल ट्रैक पर रवाना हुए थे जो पहले दिन गंगोत्री पहुंचे। यहां से दल ने 18 किमी की दूरी पर 4700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित केदारताल के लिए ट्रैकिंग की लेकिन भोजखरक के बाद केदारखरक पहुंचते ही भारी मात्रा में बर्फबारी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


माउंटेनियरिंग एजेंसी के संचालक जयेंद्र राणा ने बताया कि दल ने बर्फबारी के कारण लौटने का फैसला किया। 11 सदस्यीय दल के साथ 2 गाइड, 10 पोर्टर भी शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें