फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: पुरोला के गैंडा गांव में दो मंजिला आवासीय भवन में लगी भीषण आग, परिवार ने भागकर बचाई जान

Wed, 31 Jan 2024 10:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला(उत्तरकाशी)

सार

Uttarkashi News: घर में अचानक से आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि कुछ ही देर में घर जलकर राख हो गया। परिवार के लोगों ने बाहर भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
दो मंजिला घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में उत्तरकाशी के पुरोला ब्लाक के गैंडा गांव में बुधवार रात एक दो मंजिला आवासीय भवन में आग लग गई। सूचना पर पुरोला पुलिस और फायर की टीम ने मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भवन और उसमें रखा दैनिक जरूरत का सामान जलकर राख हो चुका था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे अरविंद राणा व उपेंद्र राणा के ग्राम पंचायत हुडोली के गैंडा गांव स्थित दो मंजिला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि परिवार के लोगों ने बाहर भाग कर जान बचाई। गांव में ही एक शादी समारोह में जमा लोगों ने घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: छह फरवरी को सदन में पेश होगा यूसीसी बिल, आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक भी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पुरोला पुलिस व फायर टीम को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लकड़ी से बना दो मंजिला भवन जलकर राख हो चुका था। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें