फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: सहस्त्रताल ट्रैक हादसे मामले में ट्रैकिंग एजेंसी पर मुकदमा, व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पाबंदी

Fri, 07 Jun 2024 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

Sahastra Tal Trekking Accident: सहस्त्रताल ट्रैक पर ठंड लगने से नौ ट्रैकरों की मौत हो गई थी। वहीं, ट्रैकिंग दल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के ट्रैकर्स शामिल थे। जिनका मेडिकल नहीं कराया गया।
विज्ञापन
ट्रैक से बचाए गए ट्रैकर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहस्त्रताल ट्रैक हादसे में हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज है। इसी एजेंसी के माध्यम से कर्नाटक का 22 सदस्यीय दल सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर गया था, जहां ठंड लगने से दल में शामिल नौ ट्रैकरों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक मनेरी कोतवाली प्रमोद उनियाल ने बताया, ट्रैकिंग दल में 70 वर्ष से अधिक उम्र के ट्रैकर्स शामिल थे। जिनका मेडिकल नहीं कराया गया। बुजुर्ग व्यक्तियों से कुश कल्याण जैसे ऊंचाई वाले स्थान पर आवागमन कराना उचित नहीं था। एजेंसी ने ट्रैकर्स के साथ भेजे गाइड्स को ट्रैकिंग संबंधी आवश्यक उपकरण व संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए थे।

Sahastra Tal Trekking Accident:  आभास ही नहीं था पत्नी के साथ ये आखिरी ट्रैकिंग होगी... श्रीरामुलु का छलका दर्द
विज्ञापन


बताया, कंपनी की लापरवाही के चलते नौ लोगों की जान गई है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया, ट्रैकिंग एजेंसी के मालिक रघुवीर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी की व्यावसायिक गतिविधियों पर पाबंदी
वहीं, सहस्रताल ट्रैकिंग हादसे से जुड़ी हिमालयन व्यू ट्रैकिंग एजेंसी की व्यावसायिक गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इसके जारी कर दिए हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें