फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: डुंडा के ओल्या गांव में भालू ने देर रात युवक पर किया हमला, गंभीर घायल एम्स ऋषिकेश रेफर

Wed, 15 Dec 2021 07:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

प्रदीप भट्ट पनी छानी (गोशाला) बल्ला जा रहा था, उसी समय अचानक भालू ने प्रदीप पर हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी के तहसील डुंडा क्षेत्रांतर्गत मंगलवार को भालू के हमले में एक युवक जख्मी हो गया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। उधर, चमोली जिले थराली में भी भालू ने हमलाकर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीण युवक को बचाने के लिए दौड़ पड़े
ग्राम ओल्या निवासी प्रदीप भट्ट (24) पुत्र प्रेमदत्त मंगलवार शाम साढ़े छह बजे किसी कार्य से छानी बल्ला जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक भालू ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रदीप ने बचने का प्रयास किया, लेकिन भालू ने उसके सिर और हाथ पर हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े।

लोगों को आता देख भालू जंगल में भाग गया। आनन-फानन ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि भालू के हमले में घायल युवक को फौरी तौर पर दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


दूर जंगल में पशुओं को चुगाने गया था
थराली पटवारी राजकुमार सिद्ववान ने बताया कि डुंगरी ग्राम पंचायत के दरमोला गांव का लखपत राम (62) राम गांव से चार किमी दूर जंगल में पशुओं को चुगाने गया था। तभी बूंगा झूला पुल के पास दरमोला गदेरे में घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे, तो वह भाग गया। परिजन उसे थराली अस्पताल लाए। सीएचसी प्रभारी डा. गौरव ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें