दस्तावेज की प्रतिलिपियां सौंपी
कुछ दिनों पूर्व इस समिति के अध्यक्ष एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने मस्जिद के दस्तावेजों पर शक जताते हुए मस्जिद की जमीन के खातेदार करीब 9 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें तीन खातेदार ऐसे भी थे, जिनका निधन हुए 8 साल से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन जीवित खातेदारों व उनके आश्रितों ने प्रशासन को संयुक्त जवाब और दस्तावेज की प्रतिलिपियां सौंपी हैं।
हालांकि यहां महापंचायत के सहित अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते यह समिति अब तक इन दस्तावेजों की जांच नहीं कर पायी। लेकिन अब जल्द ही दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। बता दें कि डीएम के निर्देश पर 3 सितंबर को अतिक्रमण की जांच के लिए गठित समिति में एसडीएम अध्यक्ष व सीओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पालिका की अधिशासी अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें... Uttarakhand: वन विभाग स्केलर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अब होगा अभिलेख सत्यापन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
अभी तक व्यस्तता के चलते जांच नहीं कर पाए, अब शीघ्र ही खातेदारों व उनके आश्रितों की ओर से दिए जवाब और दस्तावेजों की समिति जांच करेगी। -मुकेश चंद रमोला, एसडीएम भटवाड़ी व अध्यक्ष अतिक्रमण जांच समिति।