छोटे ऋणों पर भी फोकस कर ऋण बांटने के निर्देश दिए
इस अभियान के तहत उत्तराखंड राज्य को 5000 केसीसी खाता खोलने का लक्ष्य दिए हैं। बैंकों से अपेक्षा की गई है कि इस अभियान में अधिकतम ऋण प्रदान किया जाए। कहा गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में चिन्हित निवेशकों को वित्त पोषित करके विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को बैंक ऋण सुविधा प्रदान कर राज्य का ऋण जमा अनुपात बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें...Astronomical Event : पृथ्वी के निकट आएगा बृहस्पति, नजर आएंगे चार चांद; वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उल्कापात भी इसी माह
कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्र में छोटे ऋणों पर भी फोकस कर ऋण बांटने के निर्देश दिए गए। बैठक में आरबीआई के एजीएम धीरज कुमार अरोड़ा, एसएलबीसी के एजीएम राजीव पंत, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक शोभना सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन एसएस सामंत समेत संबंधित बैंकर्स और अधिकारी उपस्थित थे।
- 53.26 फीसदी था जुलाई से सितंबर का समग्र ऋण जमा अनुपात
-54 फीसदी रहा पिछली तिमाही में ऋण जमा अनुपात
-84.57 प्रतिशत रहा निजी क्षेत्र के बैंकों का सीडी रेशो
-42.33 से आगे नहीं बढ़ सका सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का सीडी रेशो